कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नोएडा में 31 मई तक धारा 144 लागू
Image Credit: Livemint
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रशासन ने धारा 144 लगाने का ऐलान किया है। बता दें कि 31 मई तक यह पाबंदी रहेगी। पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में ये प्रतिबंध लगाया गया है। तेजी से बढ़ते कोरोना केस को थामने के लिए ये कदम उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि इससे फायदा नहीं हुआ तो सख्ती और बढ़ानी पड़ेगी।