कोरोना मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि दे सकेंगे राज्य, 7274 करोड़ की दूसरी किस्त जारी
Image Credit: Shortpedia
कोरोना महामारी के कारण मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकारें अब अपने राज्य आपदा राहत कोष से अनुग्रह राशि का भुगतान करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त जारी करने को मंजूरी दी। अग्रिम राशि के तौर पर 23 राज्यों को करीब 7,274.40 करोड़ रुपए जारी किए। राज्य सरकारों के पास अब एसडीआरएफ के तहत करीब 23,186.40 करोड़ की राशि होगी।