दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में शिक्षक और छात्र संक्रमित, स्कूल बंद
Image Credit: Livemint
अब दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में भी शिक्षक और छात्रों के संक्रमित होने की खबर है। इसके चलते स्कूल को बंद कर छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया। बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है।