सुप्रिया सुले कोरोना संक्रमित, पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
Image Credit: Indian Express
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले कोरोना संक्रमित हुईं। उनके पति सदानंद सुले की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। सुप्रिया ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले में हो रही वृद्धि खतरे की घंटी है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 238 मामले राजधानी दिल्ली में हैं जबकि महाराष्ट्र 167 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।