ताइवान में शख्स ने तीन दिन में 7 बार तोड़ा होम क्वॉरेंटाइन नियम, 25 लाख रुपए का लगा जुर्माना
Image Credit: Shortpedia
चीन से लौटा ताइवान का एक शख्स बिजनेस ट्रिप से लौटने के बाद होम क्वॉरेंटाइन था। लेकिन इस दौरान वो तीन दिन में 7 बार घर से बाहर निकला। इसलिए उस पर 10 लाख ताइवान डॉलर यानी 25 लाख 55 हजार रुपए का जुर्माना लगा। वहीं दूसरी तरफ ताइचुंग के मेयर लू शियो येन ने उसकी हरकत को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।