डेल्टा से भयानक दिख रहा कोरोना का नया ओमिक्रोन वैरिएंट, पहली तस्वीर आई सामने
Image Credit: WHO
नए वैरिएंट 'ओमीक्रोन' की पहली तस्वीर सामने आई। इसे इटली के रिसर्चर्स ने जारी की है। तस्वीर इस बात की पुष्टि करती है कि नया स्ट्रेन मूल कोरोना वायरस का बेहद परिवर्तित रूप है। 'डेल्टा' वेरिएंट के मुकाबले 'ओमीक्रोन' में काफी ज्यादा म्यूटेशंस नजर आ रहे हैं। हालांकि दुनियाभर में सनसनी फैला चुका यह वेरिएंट कितना ज्यादा संक्रामक और घातक बीमारी देता है, अभी इसका पता नहीं चल सका है।