देश में आज कोरोना के 1,49,394 नए मरीज, 1,072 मौतें भी हुईं
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,46,674 लोग ठीक भी हुए और 1,072 मौतें भी हुईं। बता दें भारत विश्व का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। अब तक कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5,00,055 तक पहुंचा। देश में संक्रमण दर अब घटकर 9.27% पहुंची।