सबको वैक्सीन नहीं लगी तो सामने आते रहेंगे कोरोना के नए वैरिएंट: यूएन महासचिव
Image Credit: Shortpedia
यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने टीकाकरण को लेकर कहा, हर किसी को वैक्सीन लगनी चाहिए, क्योंकि अगर हम एक को पीछे छोड़ा तो मतलब होगा कि हम हर एक को पीछे छोड़ रहे हैं। दावोस एजेंडा समिट में वैक्सीन को लेकर वे वैश्विक नेताओं के बीच थे। उन्होंने कहा, 'अगर सबको टीका नहीं लगा तो वायरस के नए स्वरूप सामने आते रहेंगे जिससे सामान्य जीवन व आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।'