यूपी सरकार के मंत्री विजय कश्यप का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद मेदांता में थे भर्ती
Image Credit: Dainik Jagran
यूपी सरकार के मंत्री विजय कश्यप का बीती रात निधन हुआ। वो कोरोना संक्रमित होने के बाद 29 अप्रैल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जहां वो कई दिनों से आईसीयू में थे। मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय कश्यप योगी सरकार में राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री थे। उन्होंने पिछले दिनों कोरोना वैक्सीन भी लगवाई थी। पीएम मोदी और सीएम योगी ने शोक जताया।