असम के डॉक्टर ने पीपीई किट पहनकर किया ऐसा डांस, ऋतिक रोशन भी हो गए दीवाने
Image Credit: Social media
हालिया असम के एक डॉक्टर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ईएनटी सर्जन डॉक्टर अरूप पीपीई किट पहनकर फिल्म वॉर के घुंघरू टूट गए सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। वीडियो पर एक्टर ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट किया कि- डॉ. अरूप से कहिए कि मैं असम में किसी दिन उनके स्टेप्स को सीखूंगा और उन्हीं की तरह अच्छा डांस करूंगा। इस वीडियो को 8.54 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।