व्हाइट फंगस की वजह से आंतों में हो गया छेद, कोरोना संकट के बीच दिल्ली के अस्पताल में आया केस
Image Credit: Pixabay
कोरोना महामारी के बीच देश में ब्लैक और व्हाइट फंगस के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में व्हाइट फंगस का एक मामला सामने आया है, जिसमें फंगस के कारण महिला की आंतों में छेद हो गए। व्हाइट फंगस के कारण शरीर को पहुंचे इस तरह के नुकसान का ये दुनिया में पहला केस है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल द्वारा इस मामले को लेकर जानकारी दी गई।