कल 36,401 नए कोरोना संक्रमित मिले और 530 मौतें हुईं
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते 24 घंटे में कुल 36,401 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान देश भर में कुल 39,157 लोग ठीक भी हुए। इसके अलावा बीते 24 घंटे में देश भर में कुल मौतें 530 हुईं। बीते 24 घंटों में कोरोना टीकाकरण 56.36 लाख हुआ। देश में सक्रिय मामले 3. 64 लाख हैं। कुल संक्रमित लोग 3.22 करोड़ हैं। कुल 3.15 करोड़ ठीक हुए। वहीं कुल मौतें 4.33 लाख हुईं।