यूपी में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाई जाएगी जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन
Image Credit: Shortpedia
चौथी वैक्सीन के रूप में जायडस कैडिला कंपनी का टीका आ रहा है। यूपी में पहले फेज में ये वैक्सीन लगेगी। इसे 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगाया जाएगा। जायडस तीन डोज वाली वैक्सीन है, जिसे 28-28 दिन के अंतराल पर लगाया जाएगा। पहले चरण में इसे लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी जिले में उपलब्ध कराया जाएगा।