जॉयडस फार्मा ने शुरू की जायकोव-डी की आपूर्ति, 12 से 18 साल के आयु-वर्ग वालों के साथ बड़ों को भी लग सकेगी
Image Credit: India Times
जॉयडस फार्मा ने तीन खुराक वाली कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी की आपूर्ति सरकार को शुरू की। इसे बगैर सुई लगाए दिया जाएगा। ये 12 से 18 साल के आयु-वर्ग वालों के साथ बड़ों को भी लग सकेगी। दुनियाभर में आरएनए वैक्सीन की मौजूदगी सर्वाधिक है। यह दुनिया की पहली डीएनए प्लाजमिड वैक्सीन होगी। देश में अभी 15 से 18 साल तक किशोरों को भारत बायोटेक की कोवाक्सिन दी जा रही है।