चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर देर रात घर के बाहर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हमलावर फरार
Image Credit: Shortpedia
चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर को मारने की कोशिश की गई। जानलेवा हमले में हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। उनके आवास के बाहर रविवार देर रात पौने एक बजे ताबड़तोड़ पांच गोलियां बरसाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद बदमाश फरार हुए। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी रही।