गोधरा कांड का प्रमुख आरोपी रफीक हुसैन भटुक 19 साल बाद गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया। करीब 19 साल पहले हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। 51 वर्षीय भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जोकि पूरी साजिश में लिप्त था। भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था।