कर्नाटक राजनीतिक संकट: कांग्रेस MLA प्रताप गौड़ा पाटिल ने भी दिया इस्तीफा
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में राजनीतिक संकट और गहराता जा रहा है।कर्नाटक विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंपने वाले 11 में से 10 विधायक चार्टर्ड विमान से मुंबई पहुंच गए हैं। इन इस्तीफों के साथ यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि बहुत जल्द नौ और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस समय अमेरिका में हैं और शाम को उनके स्वदेश लौटने की उम्मीद है।विधायकों के इस्तीफा देने के बाद राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है।