2 दिन बाद सोनू निगम का बतौर हीरो डिजिटल डेब्यू; साथ दिखेंगी सलमान की मुंहबोली बहन
Image Credit: Shortpedia
श्वेता रोहिरा बहुत जल्द सोनू निगम के साथ दिखेंगी। सोनू का बतौर हीरो ये डिजिटल डेब्यू 2 दिन बाद यू-ट्यूब पर होगा। सोनू शॉर्ट फिल्म 'स्पॉटलेस' को यू-ट्यूब पर रिलीज करने जा रहे हैं। 1983 की फिल्म बेताब में सोनू सबसे पहले सनी देओल के बचपन के किरदार में दिखे थे। सोनू अब तक जानी दुश्मन, काश आप हमारे होते और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।