भारत में 209 संक्रमित, बिग बी का ट्वीट- वर्क फ्रॉम होम करके न्यूटन ने किया था कमाल
Image Credit: Twitter
कोरोना के लखनऊ में 4 नए केस सामने आए। भारत में मरीजों की संख्या 209 हुई। घर पर आइसोलेट बिग बी ने हालिया एक पोस्ट ट्विटर पर शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह सन 1665 में ब्यूबॉनिक प्लेग की महामारी के चलते कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को बंद करना पड़ा था। घर पर रहकर खाली वक्त बिताने के दौरान ही न्यूटन ने कैलकुलस और ग्रेविटी की थ्योरी खोजी थी।