एआर रहमान के 'Together As One' सॉन्ग के लिए साथ आए 65 सिंगर्स
Image Credit: Social Media
एआर रहमान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक स्पेशल सॉन्ग 'टुगेदर एज वन (Together As One)' को लॉन्च किया जिसके लिए 65 गायकों ने एक साथ काम किया है. विशेषकर कोविड -19 की स्थिति के दौरान यह गीत देश के लोगों में नया उत्साह लाने के लिए काफी महत्वपूर्ण लग रहा है. इस देश भक्ति गीत में 'भारत हमको जान से प्यार है' को पांच भाषाओं में विभिन्न कलाकारों ने तैयार किया है.