सुशांत मामले में मुंबई पुलिस को बदनाम करने के लिए बनाए गए 80,000 फर्जी अकाउंट्स- रिपोर्ट
Image Credit: shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर लगभग 80,000 फेक अकाउंट बनाए गए थे। मुंबई पुलिस की साइबर सेल की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ये फेक अकाउंट 14 जून को सुशांत की आत्महत्या के बाद बनाए गए थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी IT अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर मामले में जांच करने का आदेश दिया है।