अमिताभ और इमरान की फिल्म 'चेहरे' का बनेगा सीक्वल, निर्माता ने लगाई मुहर
Image Credit: Newsbyte
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म 'चेहरे' दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी, वहीं फिल्म को समीक्षकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों की बेहद पसंद आई। शायद यही वजह है कि अब निर्माता इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। निर्माता आनंद पंडित फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर दी है।