आरएस प्रसन्ना की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में दिख सकते हैं आमिर खान
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के फैंस लंबे वक्त से उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सुपरस्टार भी अपने चाहने वालों के सामने बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ पेश होने के लिए तैयार हैं। अब खबर आई है कि आमिर को जल्द ही एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में देखा जा सकता है। इस फिल्म के लिए आमिर की डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना से बातचीत चल रही है, जो 'शुभ मंगल सावाधन' भी बना चुके हैं।