आमिर खान मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में खरीदेंगे नया घर- रिपोर्ट
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के कलाकार फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म प्रशंसक उनकी लाइफस्टाइल को काफी फॉलो करते हैं। ये हस्तियां काफी महंगे घर और गाड़ियों में सफर करने के शौकीन होते हैं। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान अपने नए आशियाने की तलाश कर रहे हैं। खबरों की मानें तो आमिर मुंबई के बांद्रा में पाली हिल एरिया में अपना एक नया घर खरीद सकते हैं।