'अय्यपनम कोशियुम' की हिन्दी रीमेक में साथ दिखेंगे अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बाद कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। अब खबर आ रही है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर अभिनय करते दिखेंगे। इससे पहले इन दोनों अभिनेताओं को फिल्म 'दोस्ताना' में एक साथ देखा गया था। अब अभिषेक और जॉन जल्द ही एक मलायलम फिल्म के हिन्दी रीमेक में साथ नजर आएंगे। फैंस इन दोनों अभिनेताओं की केमिस्ट्री को फिर से पर्दे पर देख पाएंगे।