'अमिताभ की वजह से काम कर रहे हो', यूजर से बोले अभिषेक- 'बख्श दो महाराज'
Image Credit: Shortpedia
हालिया ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'आपको नहीं लगता कि आपको फिल्मों में काम सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से मिलता है।' ट्वीट पर अभिषेक बोले, 'काश, जो आप कह रहे हैं सच होता। सोचिए कितना काम मिलता मुझे।' अभिषेक शर्मा के नेपोकिड वाले ट्वीट पर जूनियर बच्चन ने लिखा, 'अरे यार, यह सारे दुनिया के अभिषेक मेरे पीछे क्यूं पड़ गए हैं। बक्श दो महाराज, चुपचाप अपना कर रहा हूं।'