शाहरुख खान की 'पठान' से लीक हुए एक्शन सीन्स, दुबई में चल रही है शूटिंग
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के किंग जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कुछ समय से अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। शाहरुख के फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख की इस फिल्म की शूटिंग इस समय दुबई में चल रही है। इस दौरान अक्सर सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन अब फिल्म का कुछ एक्शन सीन्स की वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं।