अभिनेता आफताब शिवदासानी हुए कोरोना वायरस संक्रमित, घर में रहेंगे क्वारंटाइन
Image Credit: instagram
बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनमें इस महामारी के कुछ लक्षण सामने आए हैं और वो होम क्वारंटाइन हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में उन लोगों को भी जांच कराने की सलाह दी है जो उनके संपर्क में थे।