पैरेंट्स बने अमृता राव और आरजे अनमोल, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री अमृता राव और आरजे अनमोल माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया है। अमृता ने रविवार की सुबह ही बेटे को जन्म दिया। 15 मई 2016 को अमृता और अनमोल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसमें घरवाले और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले अमृता और अनमोल ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था।