अभिनेता अपारशक्ति खुराना बने पिता, पत्नी आकृति आहूजा ने दिया बेटी को जन्म
Image Credit: Newsbyte
हाल में जानकारी सामने आई थी कि आयुष्मान खुराना के भाई और 'दंगल' फेम अभिनेता अपारशक्ति खुराना अपने पहले बच्चे के पिता बनने वाले हैं। अब प्रशंसकों के लिए खुशखबरी यह है कि अपारशक्ति और उनकी पत्नी आकृति आहूजा एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। आज अपारशक्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ खुद के पिता बनने की खुशी साझा की है। इस खूबसूरत कपल ने अपनी बेटी का नाम आरजोई ए खुराना रखा है।