अभिनेता बॉबी देओल फिल्म 'अर्थ' की रीमेक में आ सकते हैं नजर
Image Credit: shortpedia
फिल्म 'अर्थ' की रीमेक को लेकर अभिनेता बॉबी देओल के नाम की चर्चा चल रही थी। अब उन्होंने अटकलों पर विराम लगाते हुए घोषणा की है कि 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म की रीमेक बनने जा रही है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि इस प्रोजेक्ट के लिए उनसे संपर्क किया गया है। उन्होंने बयान में कहा, "इस फिल्म को लेकर मेरी बातचीत चल रही है, लेकिन मैंने अभी तक इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है।"