कोरोना वायरस के कारण एक साल से हेमा मालिनी से नहीं मिले अभिनेता धर्मेंद्र
Image Credit: shortpedia
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन से लेकर असल जिंदगी में हिट रही है। यह कपल एक-दूसरे को बेहद प्यार करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कपल पिछले एक साल से एक-दूसरे से नहीं मिला है। कोरोना वायरस के कारण धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा की मुलाकात संभव नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र काफी समय से शहर से बाहर फॉर्महाउस में अपना समय बिता रहे हैं।