एक्टर Harshvardhan Rane ने संकट की घड़ी में दिखाई दरियादिली, कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच रहे हैं अपनी बाइक
Image Credit: instagram
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी बाइक को बेचने के लिए सेल पर लगाया है. अभिनेता ने कोरोना मरीजों की खातिर ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से पैसे जमा करना शुरू किया है. इसी के चलते वो अपनी बाइक भी बेच रहे हैं. एक्टर ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बाइक की फोटो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी अपने सभी चाहनेवालों को दी है.