अभिनेता इरफ़ान खान ने मुंबई कोकिलाबेन अस्पताल में तोडा दम
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता इरफ़ान खान का 54 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज निधन हो गया है। इरफ़ान खान कोलोन इंफेक्शन (पेट के संक्रमण) के कारण सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लम्बे समय से जंग लड़ रहे थे। 3 दिन पहले इमरान खान की माँ का निधन हो गया था। उनकी आखिरी पिक्चर अंग्रेजी मीडियम आयी थी।