एक्टर जगेश मुकाती का निधन; अमिता का अमित और श्री गणेश जैसे टीवी सीरियल्स में आए थे नजर
Image Credit: Shortpedia
अमिता का अमित और श्री गणेश जैसे टीवी सीरियल्स में दिख चुके अभिनेता जगेश मुकाती का निधन हुआ। एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'दयालु, सहायता करने वाली प्रवृत्ति और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के धनी आप बहुत जल्दी चले गए। भगवान आपकी आत्मा को सद्गति प्रदान करे। जगेश एक प्रिय मित्र के रुप में तुम मुझे बहुत याद आओगे।' अंबिका ने जगेश के साथ काम किया है।