एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन
Image Credit: Shortpedia
फिल्म फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड बॉबी का किरदार निभाने एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो लुकास का निधन हुआ। उनके निधन की जानकारी फरहान अख्तर ने दी। फरहान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्रिय कास्ट मेंबर ओलानोकियोटन गॉलाबो लुकास का निधन हो गया है, जिन्होंने फुकरे फिल्म में बॉबी का किरदार किया था। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आपको हमेशा याद किया जाएगा।'