नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रमुख बने अभिनेता परेश रावल
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का प्रमुख बनाया गया है। संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'प्रख्यात कलाकार परेश रावल को महामहिम द्वारा NSD का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।' 65 वर्षीय रावल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने NSD का अध्यक्ष नियुक्त किया है।