एक्टर Ranvir Shorey को हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर बताया अपनी तबीयत का हाल
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. रणवीर ने बताया कि उनमें कोविड-19 के हलके लक्षण देखने को मिले हैं और इसी के चलते वो खुदको क्वारंटाइन कर रहे हैं. रणवीर ने आज सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी अपने सभी फैंस और फॉलोअर्स को दी है. रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, "मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं. लक्षण अभी हलके हैं. मैं क्वारंटाइन में जा रहा हूं."