एक्टर से बिजनेसमैन बने हैं सुनील शेट्टी, 'धड़कन' के बाद चार्ज करते थे इतने रुपए
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक के मुल्की में 11 अगस्त 1961 को जन्मे सुनील शेट्टी की पहली फिल्म 'बलवान' थी। उन्होंने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘बॉर्डर’ समेत करीब 120 फिल्मों में काम किया। 'धड़कन' के बाद वो 8 करोड़ फीस लेते थे। वो एक्टर से बिजनेसमैन बन गए हैं। उनके पास कई लग्जरी बंगले, रेस्त्रां, गाड़ियां और फार्म हाउस है। सुनील की पत्नी माना भी बिजनेसवुमन हैं और अपने पति का बिजनेस में हाथ बटाती हैं।