इंडो जर्मन फिल्म फेस्टिवल माई घाट की अभिनेत्री उषा ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
Image Credit: amar ujala
हालिया बर्लिन में हुए इंडो जर्मन फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री उषा जाधव को अपनी फिल्म माई घाट के लिए इंडो जर्मन फिल्म वीक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इससे पहले वह साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और पिछले साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी इस फिल्म के लिए पुरस्कृत हो चुकी हैं।