अभिनेत्री निया शर्मा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया' का फिनाले
Image Credit: Shortpedia
'खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया' का फिनाले चर्चित अभिनेत्री निया शर्मा ने जीता। इस बार शो को दर्शकों का खास प्यार नहीं मिला और इसी वजह से अपने पूरे प्रसारण के दौरान न तो ये शो ज्यादा चर्चा में रहा और न टीआरपी गेम में। शो की शुरूआत रोहित शेट्टी की जगह फराह खान से कराना शो के लिए भारी पड़ा। शो की टीआरपी कुछ खास नहीं रही।