अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तेलुगु सिनेमा में आ सकती हैं नजर
Image Credit: Shortpedia
रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं और इन्होंने फिल्म जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है। ये अलग बात है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन के बाद रिया फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। काफी समय से रिया को बॉलीवुड में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं मिला है। अब जानकारी सामने आ रही है कि रिया तेलुगु सिनेमा के जरिए फिर से अपना काम शुरू कर सकती हैं।