ड्रग्स केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं एक्ट्रेस श्वेता कुमारी
Image Credit: Shortpedia
बीते शनिवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गईं कन्नड़ अभिनेत्री श्वेता कुमारी को मुंबई की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। बता दें इससे पहले सोमवार को श्वेता से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। ये पूछताछ 400 ग्राम एमडी के मामले में हुई थी। जानकारी एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने दी थी।