सिमी ग्रेवाल ने की कंगना की तारीफ, बोलीं- मैं कंगना जितनी बहादुर नहीं थी, मेरा करियर बर्बाद करने की हुई थी कोशिश
Image Credit: Shortpedia
नेपोटिज्म को लेकर कंगना रनौत मुखर हैं। अब बीते दौर की अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने कंगना के बारे में लिखा, 'मैं कंगना की तारीफ करती हूं जो मुझसे ज्यादा बोल्ड और बहादुर हैं। केवल मैं जानती हूं एक 'ताकतवर' आदमी ने किस शातिराना तरीके से मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की। मैं खामोश रही। क्योंकि मैं उतनी बहादुर नहीं हूं। निराश हूं लेकिन कंगना को देखकर राहत मिलती है।'