आमिर खान के नक्शे-कदम पर अभिनेत्री वरीना हुसैन, छोड़ा सोशल मीडिया
Image Credit: shortpedia
आमिर खान के बाद अब फिल्म 'लवरात्रि' की हीरोइन वरीना हुसैन ने भी सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। तभी तो उनके इस फैसले से फैंस निराश हो गए हैं। वरीना का अचानक सोशल मीडिया छोड़ना प्रशंसकों को रास नहीं आ रहा है। खुद वरीना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है और साथ ही आमिर खान का जिक्र भी किया है। आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।