फिल्मों की ऑनलाइन रिलीज पर आईनॉक्स के बाद अब PVR ने जताई नाराजगी
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने सभी उद्योग जैसे ठप पड़ गए हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री को इस कारण काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सभी फिल्मों की शूटिंग और रिलीज डेट भी रोकी जा चुकी है। हालांकि, जो फिल्में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, ज्यादातर मेकर्स ने उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ही रिलीज करना शुरु कर दिया है। अब इस पर थिएटर श्रृंखला PVR पिक्चर्स और आईनॉक्स ने नारजगी जताई है।