संसद में जया बच्चन के बयान के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई उनके घर की सुरक्षा
Image Credit: shortpedia
सांसद जया बच्चन द्वारा मंगलवार को बॉलीवुड के ड्रग्स की गिरफ्त में होने के आरोपों के बचाव में बयान देने के बाद बुधवार को मुंबई के जुहू में उनके बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, जया बच्चन के बयान के बाद लोग उनके खिलाफ हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को लेकर आक्रामक टिप्पणियां कर रहे हैं। इसको देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने यह कदम उठाया है।