पद्मश्री-पद्मभूषण के बाद अब भारत रत्न से भी नवाजे जाएंगे असम के भूपेन हजारिका
Image Credit: Twitter
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीन नामचीन हस्तियों को भारत रत्न दिया जाएगा, जिनके नाम है पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, डॉ. भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) | भूपेन हजारिका,असम के गीतकार, गायक, कवि और फिल्म-निर्माता थे जिन्होंने असम की संस्कृति को कला के जरिए व्यापक पैमाने तक पहुंचाया जिन्हे पद्मश्री, पद्मभूषण जैसे तमाम पुरस्कारों के बाद अब ' भारत रत्न' से नवाजा जाएगा|