'पाताल लोक' के बाद अनुष्का शर्मा लेकर आ रही हैं एक और वेब सीरीज
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग तक नहीं हो पा रही है। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब भी आराम करने के मूड में नहीं हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तले नए प्रोजेक्ट्स का निर्माण कर रही हैं। अब खबर आई है कि 'पाताल लोक' के बाद अनुष्का अपनी अगली नेटफ्लिक्स सीरीज 'माई' जो एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज होगी, के निर्माण मे जुट गयी हैं।