सनी लियोन के बाद अब नेहा कक्कड़ का मेरिट लिस्ट में आया नाम, बनीं टॉपर
Image Credit: shortpedia
हाल ही में खबर आई है कि बॉलीवुड मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम बंगाल की एक यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में नाम आया है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही बंगाल के मालदा जिले में स्थित मणिकचक कॉलेज ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स की एक मेरिट लिस्ट जारी है, जिसमें शीर्ष पर नेहा कक्कड़ का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा का नाम एक नहीं, बल्कि तीन कोर्स की मेरिट लिस्ट में आया है।